लोहरदगा:डोभा में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत,छानबीन में जुटी है पुलिस

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव स्थित डोभा में डूबने से अमित उरांव (11 वर्ष) नामक बालक की मौत हो गई। जिससे गांव में शोक का माहौल बना है। बताया जाता है कि गुरुवार (१ सितंबर) को अमित उरांव स्कूल से घर लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहाने की बात कहकर घर से निकला। जिसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटा।जिसके बाद उसके परिजन अमित की खोजबीन करने लगे,परंतु कहीं भी कुछ अता-पता नहीं चला। इस बीच गांव के डोभा में एक बच्चे का शव होने की जानकारी मिली। जिसकी सूचना शुक्रवार सुबह कैरो थाना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद कैरो थाना के एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को डोभा से निकलवाया और आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया।

बताया जाता है कि अमित उरांव सढ़ावे गांव के राजकीय मध्य विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ हीं गांव में शोक का माहौल बना है। इधर कैरो थाना पुलिस मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।