कर ली तीन शादी पर संभाली नहीं जा सकीं बीवियां… खफा होकर दूसरी वाली ने कर दी पति की हत्या….

 

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिला के कैरो थाना अंतर्गत खरता गांव में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई है,जिसकी गिरफ्तारी को लेकर कैरो थाना पुलिस संभावित स्थानों में छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि खरता गांव निवासी गंगू उरांव के बेटे प्रदीप उरांव (34 वर्ष) की हत्या उसकी पत्नी बरती उरांव ने पत्थर से कूच कर कर दी है। रविवार की रात कुछ मेहमानों के साथ प्रदीप उरांव घर में सोया हुआ था। तभी उसकी पत्नी प्रदीप को बुलाकर अपने कमरे में ले गई,जिसके बाद पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी।

सुबह जब मृतक के छोटा भाई गुंजन उरांव ने देखा तो पाया कि प्रदीप के कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ है। जब ताला तोड़कर अंदर देखा गया तो प्रदीप का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद सूचना कैरो थाना पुलिस को दी गई। कैरो थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप उरांव की तीन पत्नियां हैं। सबसे बड़ी पत्नी प्रदीप के छोटे भाई गुंजन उरांव के साथ रहती है। वहीं, दूसरी पत्नी बरती जिसने प्रदीप की हत्या कर दी। तीसरी पत्नी का नाम सूरजु उरांव बताया जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो प्रदीप की हत्या का कारण तीन पत्नियों के बीच विवाद बताया जा रहा है।

मामला जो भी है, पुलिस घटना के संबंध में हर एक बिंदु की गहनता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कैरो थाना के एसआई ऋषिकांत का कहना है कि हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद है। हालांकि, जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।