लॉकडाउन में जेब भरने के चक्कर में घूसखोर एसआई 7000 घुस लेते गिरफ्तार,एसीबी ने घुस लेते रंगेहाथ पकड़ा

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दारोगा आलोक कुमार दुबे को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घूस के सात हजार रुपये बरामद किए गए। इसके बाद टीम उसे अपने साथ ले गई।

आलोक कुमार को एसीबी की टीम ने परसूडीह थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल से बुधवार दोपहर ढाई बजे गिरफ्तार किया।आलोक कुमार को जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने नरवा में सड़क दुर्घटना में मारे गए बाइक सवार युवक के पंचनामा बनाने और परिजनों का बयान लेने को सदर अस्पताल भेजा था। वहीं दारोगा ने घूस की रकम लेकर जादूगोड़ा के एक व्यक्ति को बुलाया था। दारोगा ने केस हल्का कर देने का झांसा देकर जादूगोड़ा के एक व्यक्ति से सात हजार रुपये की मांग की थी जिसकी शिकायत व्यक्ति ने एसीबी शाखा, जमशेदपुर में की थी। उसकी शिकायत को सही पाया गया था। इसके बाद दारोगा को घूस की रकम देने को शिकायकर्ता ने संपर्क किया। दारोगा ने रकम लेकर सदर अस्पताल उसे बुलवाया। वहां शिकायत करने वाले व्यक्ति के साथ एसीबी की टीम थी। रंगेहाथ दारोगा को दबोच लिया।

मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को जादूगोड़ा थाना कांड संख्या 22/2021 का अनुसंधान करने का प्रभार दिया गया था।यह कांड धोखाधड़ी और अमानत में खयानत यानी धारा 420 ,406 के तहत दर्ज की गयी थी।इस मामले में हरविंदर पाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज था।उक्त केस को मैनेज करने के नाम पर 7000 रुपये घूस की रकम जादूगोड़ा थाना के उक्त पदाधिकारी मांग रहे थे।इसके बाद हरविंदर पाल सिंह ने एसीबी की टीम से संपर्क किया।एसीबी की टीम ने मामले की सत्यता जांच की जो सही पाया गया।

उसके बाद राँची से आयी एक टीम ने आलोक कुमार दुबे से बातचीत की तो फोन पर दूबे ने बताया कि वह सड़क हादसे में मारे गये व्यक्ति का पंचनामा बनाने के लिए परसुडीह थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में आये है।वहीं पर आ जाये,पैसे दे दें।उसके बाद हरविंदर पाल सिंह भी पहुंचे। साथ में एसीबी टीम का सदस्य भी थे।जैसे ही उन्होंने उक्त पुलिस पदाधिकारी को घूस की राशि दी।वैसे ही एसीबी की टीम ने उसको 7 हजार रुपये नगद के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।