प्रेमिका की नाबालिग बेटी से प्रेमी ने किया दुष्कर्म,माँ ने प्राथमिकी दर्ज कराने से रोकी तो चाची के साथ थाना पहुँचकर मामला दर्ज करायी

झारखण्ड न्यूज,राँची

पटना।बिहार के बक्सर जिले की इस घटना से आपको पता चलेगा कि हवस इंसान को हैवान बना देती है। इसकी जद में आया शख्स ये भूल जाता है कि क्या सही है और क्या गलत। एक नाबालिग लड़की का आरोप है कि उसकी माँ के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता लड़की के अनुसार उसकी माँ के प्रेमी ने ही उसके साथ गलत काम किया है। और आरोपी द्वारा तीन लाख रुपये दिए जाने की लालच में पीड़िता की माँ उसे प्राथमिकी दर्ज कराने से रोकने के लिए घर में बंद कर दिया था। किसी प्रकार घर से निकलने के बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इधर पीड़िता ने पूरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, उसकी माँ का गांव के ही एक दबंग व्यक्ति के बॉडीगार्ड के साथ पिछले दस साल से अवैध संबंध है। उसके डर से पिता भी घर छोड़कर कहीं और रहने लगा है। जुलाई में पीड़िता को उसकी बड़ी बहन के यहां छोड़कर माँ अपने पुत्र के साथ सूरत काम करने चली गई। तभी सात सितम्बर को राशन का अनाज लेने के लिए पीड़िता अपनी बहन के यहां से अपने गांव आई थी, पर राशन मिलने में देर हो जाने के बाद रात को अपने घर पर ही रूक गई। आधी रात को उसकी माँ का आशिक महेंद्र सिंह आया और जबरदस्ती घर खुलवाने के बाद घटना को अंजाम देकर चला गया।

इस जब घटना के दो दिन बाद पीड़िता सूरत अपनी माँ के यहां पहुंच गई और माँ से घटना का जिक्र किया। हैरत की बात है कि दुष्कर्म की जानकारी होने के बावजूद पीड़िता की माँ और भाई उल्टे पीड़िता पर ही बरस पड़े और चुप रहने के लिए दबाव डालने लगे। यहां तक कि बात फैले नहीं इसलिए पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया। इस बीच गांव में हुए पंचायत चुनाव के दौरान अपने प्रेमी के बुलावे पर माँ जब वोट डालने के लिए गांव आई तब पीड़िता भी उसके साथ चली आई और चाची से पूरी घटना का जिक्र किया। मासूम बच्ची के साथ हुए अत्याचार की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मदद और न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए चाची उसे लेकर सीधे महिला थाना पहुंची। पूरी घटना से अवगत होने के बाद महिला थानाध्यक्ष भी अवाक रह गई। मामले में महिला थाना में केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई है।

दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के द्वारा जब मामला दर्ज करने की जानकारी महेंद्र सिंह को भी मिल गई। तब से वह लगातार किसी न किसी माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहा है। बराबर मिल रही धमकियों से घबराई पीड़िता बुधवार को जल्द कार्रवाई की मांग के लिए एसपी से मिलने भी पहुंची थी, पर एसपी के नहीं होने से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज करने के साथ ही उसकी मेडिकल जांच और कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करा लिया गया है। फिलहाल अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिला है, इस बीच आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।