झारखण्ड कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा पर हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने का आरोप, भाजयुमो ने दर्ज कराया मामला।

राँची:झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता कुमार राजा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से रांची के अरगोड़ा थाने में गुरुवार को हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष सूर्य कुमार के द्वारा एफआईआर दर्ज करवाया गया है.मिली जानकारी के अनुसार झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता कुमार राजा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के दर्ज कराए गए एफआईआर में यह कहा गया है कि कुमार राजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिंदू देवी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया है. एफआईआर में यह जिक्र किया गया है कि कुमार राजा के इस ट्वीट से धार्मिक उन्माद और सामाजिक समरसता बिगड़ रहा है.भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी धर्म के बारे में अपमानजनक शब्द करने का अधिकार नहीं है।