#RANCHI:प्रेमिका को गर्भवती करना प्रेमी को पड़ा महंगा,प्रेमिका पहुची थाना तो उड़े होश, एक घंटे में लड़का हुआ शादी के लिए तैयार..

प्रेमिका को गर्भवती करना प्रेमी को पड़ा महंगा :- प्रेमिका पहुची थाना तो उड़े होश, एक घंटे में लड़का हुआ शादी के लिए तैयार

— कोरोना संक्रमण काल में भी पुलिस के निर्देश पर परिजनों और पड़ोसियों ने लाया तुरंत लाल जोड़ा,कराई गई राम मंदिर में शादी

रोहित सिंह राँची।

राँची:प्रेमिका को गर्भवती करना एक प्रेमी को महंगा पड़ गया। गर्भवती प्रेमिका ने जब थाने में पहुंचकर प्रेमी के विरुद्ध शिकायत की तो प्रेमी के होश उड़ गए और वह भागता दौड़ता थाने पहुंचा। जेल जाने के डर से वह अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए भी तुरंत तैयार हो गया। घटना चुटिया थाना क्षेत्र की है। गुरुवार की सुबह थाना परिसर में उस वक्त नाटकीय मंजर देखने को मिला जब चुटिया थाना क्षेत्र की ही एक 19 साल की युवती वहां पहुंचकर थानेदार से यह गुहार लगाने लगी कि वह 3 महीने की गर्भवती है और उसका प्रेमी उसे गर्भवती बनाने के बाद शादी करने के लिए तैयार नहीं है। यह जानकारी मिलते ही थानेदार ने उक्त युवक को फोन कर तुरंत थाने आने को कहा।थानेदार की घंटी बजते ही प्रेमी के होश उड़ गए और वह भागता कुदता थाने पहुंचा। गर्भवती युवती के परिजन भी थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थानेदार ने प्रेमी के परिजनों को भी थाने बुलाया। इस मौके पर कुछ समाजसेवी भी थाना पहुंच गए। दोनों पक्षों को इस बात के लिए राजी किया गया कि अब दोनों की इसी बात में बेहतरी होगी कि लड़के और लड़की की शादी कर दी जाए। क्योंकि अगर लड़का लड़की से शादी नहीं करता है तो उसे दुष्कर्म मामले में जेल जाना पड़ेगा और लड़की की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। यह बात सुनते ही प्रेमी और उसके परिजनों के होश फाख्ता हो गए और लड़का पक्ष तुरंत शादी करने के लिए तैयार हो गए।

एक घंटे में मंदिर परिसर में तैयार हो गए दूल्हा दुल्हन, स्थानीय लोगों की उपस्थिति में हुई शादी

थाना में दोनों पक्षों की सहमति के बाद दोनों पक्षों के लोग एक घंटे में शादी के लिए तैयार हो गए। मंदिर परिसर में शादी की तुरंत तैयारी की गई। दूल्हा दुल्हन को स्थानीय लोगों ने तुरंत शादी का नया जोड़ा ला कर दिया। युवक और युवती के परिजनों ने दोनों को तैयार किया और चुटिया श्री राम मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

इसके बाद स्थानीय समाजसेवी मुनचुन राय,मुन्ना ठाकुर,भवानी बर्णवाल, राजेश सिन्हा ,दिलीप नायक, सहित लड़का लड़की पक्ष के लोग शामिल हुए और लड़का लड़की को शादी की बधाई भी दी। शादी के बाद उसे यह भी समझाया कि अगर लड़की को आगे किसी भी बात को लेकर वह परेशान करता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। लड़के ने सभी के सामने इस बात की हामी भरी कि वह लड़की को किसी तरह की का तकलीफ नहीं देगा और उसे बेहतर तरीके से रखेगा।

समाजसेवी मुनचुन राय ने वर वधु को वस्त्र देकर आशीर्वाद दिया