Ranchi:राजधानी राँची में मनाया जाएगा खोरठा दिवस..

डॉ बीरेंद्र कुमार महतो
राँची : आज दिनांक 19 /12/ 2019, दिन बृहस्पतिवार को प्रो. कुमारी शशि जी के आवास में रांची खोरठा परिषद् के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 25 दिसंबर 2019 को “खोरठा दिवस” झारखंड की राजधानी रांची में मनाने का निर्णय लिया गया। परिषद् के संदीप कुमार महतो ने बताया कि यह ‘खोरठा दिवस’ खोरठा के भीष्म पितामह श्रीनिवास पानुरी जी के पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है। इस वर्ष भी काफी हर्षोल्लास के साथ रांची में मनाई जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता रांची महिला कालेज की प्रो. कुमारी शशि किया। मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीनिवास पानुरी जी खोरठा के वाल्मीकि थे। जो काम हिन्दी साहित्य के भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने की है ,वही काम हमारे श्रीनिवास पानुरी जी खोरठा के लिए किये हैं। इनकी रचना आज भी खोरठा समाज में एक मार्गदर्शन के रूप चली आ रही है। साथ ही उन्होंने खोरठा जगत में इनकी लेखनी और कृति के बारे में काफी बातें बतायी।

बैठक में मुख्य रूप से विक्की कुमार साव, ओहदार अनाम, जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के सचिव बिनोद कुमार महतो “रसलीन” और जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के कोषाध्यक्ष, खोरठा प्रतियोगिता दर्पण यू ट्यूब चैनल के संचालक एवं शोधार्थी संदीप कुमार महतो के अलावा परिषद् के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।