विष्णुगढ़ मासूम हत्याकांड में बड़ा खुलासा:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म, जीव काटने और दांत तोड़ने की पुष्टि नहीं…महिला और कथित प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में..

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस रिपोर्ट को पुलिस ने कोर्ट को उपलब्ध करा दिया गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, उसके जीव काट दिए गए और दांतों को तोड़ दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत सारी बातें साफ हो चुकी है कि जो बाते पूर्व में आग की तरह फैलाई जा रही थी। सूत्रों के अनुसार,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मुंह और नाक को दबाया जाना बताया गया है। बच्ची की मौत का कारण स्वांस रुकना बताया गया है।

सूत्रों के अनुसार बच्ची की हत्या में शामिल महिला सहित उसके प्रेमी ने केस को डाइवर्ट करने की भरसक कोशिश की। शव को रास्ते में ऐसी जगह पर रख दिया गया था, जहां लोगो की नजर पड़ जाए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्ची की मौत के बाद उसके चेहरे को कुचला गया था पत्थर से।हत्या के बाद केस को डाइवर्ट करने के लिए बच्ची के गुप्तांग में बांस डाला गया था ताकि यह दुष्कर्म का मामला लगे।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस तथ्य की पुष्टि की गई है।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट यह भी कह रहा कि बच्ची की हत्या वहां नहीं की गई जहां से शव मिला।हत्या कही और की गई और शव को रास्ते के किनारे रख दिया गया।

इधर,एसपी, हजारीबाग ने मंगलवार की रात से ही इस प्रकरण की जांच के लिए विष्णुगढ़ थाने ने कैंप कर रहे. बुधवार की सुबह भी उन्होंने एसआईटी के साथ कुसुंबा गांव पहुंचकर पूरे मामले की पुनः तफ्तीश की।एसपी, हजारीबाग ने बताया कि मामला संवेदनशील है,अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।जो अफवाहें फैलाई जा रही है वह बेबुनियाद है।सारी बातों,तथ्यों और घटनाक्रम का खुलासा कुछ घंटों में की जाएगी।

करीबी रिश्तेदार महिला और उसके प्रेमी से पुलिस पूछताछ जारी

बुधवार को भी पुलिस ने बच्ची की करीबी रिश्तेदार महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की कार्रवाई जारी है।पूछताछ के आधार पर पुलिस अब परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाने पर भी काम कर रही। दोनो के बयानों का क्रास एक्जामिनेशन किया जा रहा।बताया जाता है कि बच्ची ने महिला को पुरूष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।बात और लोगों तक ना फैले इसलिए बच्ची की हत्या करने की बात सामने आई है।हालांकि पुलिस अभी इस सम्बंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

error: Content is protected !!