Ranchi:सड़क हादसा में महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत…हाइकोर्ट ड्यूटी के लिए जा रही थी…

 

राँची। राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र स्थित फुटकलटोली राइस मिल के पास बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में ड्यूटी पर जा रही एक महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी अपनी स्कूटी से रोजाना की तरह हाइकोर्ट में ड्यूटी के लिए निकल रही थीं।जैसे ही वह रातू के फुटकलटोली राइस मिल के समीप पहुंची, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला पुलिसकर्मी सड़क पर दूर जा गिरीं और उनके सिर पर गंभीर चोट आई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से तेजी से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को जब्त कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

मृतिका की पहचान रंजीता एक्का पति स्वर्गीय जॉन खलखो हेहल डंडई के रूप में हुई।महिला सिपाही सिमडेगा जिला पुलिस बल में थी।अभी हाइकोर्ट में ड्यूटी लगा हुआ था।ड्यूटी के लिए कोर्ट ही जा रही थी।इसी दौरान हादसा हुआ है।

error: Content is protected !!