प्रभाकर प्रभात बने प्रवर्तन निदेशालय राँची जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर, अजय लुहाच का हुआ रायपुर तबादला

 

राँची।प्रभाकर प्रभात प्रवर्तन निदेशालय राँची जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, अजय लुहाच का तबादला राँची से रायपुर किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया, जिसमें कई फेरबदल किए गए। झारखण्ड में भी ईडी में बड़ा तबादला हुआ है।ईडी राँची जोनल के जॉइंट डायरेक्टर अजय लुहाच का तबादला रायपुर किया गया है।वहीं, रायपुर से प्रभाकर प्रभात को राँची भेजा गया है।

अधिसूचना के अनुसार अवनीश तिवारी पणजी से चंडीगढ़, राकेश कुमार सुमन कोच्चि से लखनऊ, मयंक पांडे गुवाहाटी से मुंबई ,प्रभाकर प्रभात रायपुर से राँची ट्रांसफर किए गए हैं। जबकि अजय लुहाच राँची से रायपुर जा रहे हैं।माधुर डी. सिंह मुख्यालय से गुरुग्राम और राज कुमार लखनऊ से मुख्यालय स्थानांतरित किए गए है।

वहीं,अभयुदय ए. आनंद को कोच्चि जोनल कार्यालय, रामधन डागर को मुख्यालय, और सत्यमकाम दत्ता गुवाहाटी भेजे गए हैं।माधुर डी. सिंह को श्रीनगर का चार्ज भी मिला। वहीं, अजय लुहाच को पणजी जोनल कार्यालय की जिम्मेदारी भी सौंपा गया।

error: Content is protected !!