हजारीबाग:रामनवमी में डीजे बजाने की मामूली विवाद में हुई थी राम कुमार साव की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़ा तीन आरोपी…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिला में रामनवमी के दौरान गोदखर निवासी राम कुमार साव की हत्या डीजे बजाने को लेकर हुई थी।इस बात का खुलासा हजारीबाग के एएसपी अमित कुमार ने किया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं धारदार हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है।

हजारीबाग में रामनवमी के दिन 27 मार्च को राम कुमार साव की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई थी।जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए मामूली से विवाद के कारण यह घटना घटी थी।हजारीबाग पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने घटना को अंजाम देने वाले करण कुमार यादव, अरुण यादव और नितेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।वहीं घटना को अंजाम देने वाला धारदार हत्यारा की बरामद किया गया है।

हजारीबाग एडिशनल एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलूस के दौरान करन यादव डीजे पर चढ़कर नाच रहा था।उसी दौरान राम कुमार साव ने उसे डीजे से नीचे उतरने और संयम बरतने को कहा। यह बात करन यादव को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में आकर रामकुमार साव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि रामकुमार साव को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी करण यादव मौके से फरार हो गया और सीधा अपने घर पहुंचा।जांच में खुलासा हुआ कि उसके इस अपराध में उसके करीबी दोस्त नीतेश कुमार यादव उर्फ छोटा डॉन और उसके पिता अरुण यादव ने भी साथ दिया। तीनों ने मिलकर आरोपी को भगाने और हत्या में इस्तेमाल हथियार को छिपाने की कोशिश की, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

इस घटना के उद्भेदन के लिए पेलावल थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर मुख्य आरोपी करन कुमार यादव और उसके साथी नीतेश कुमार यादव को कंडसार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।वहीं तीसरे आरोपी को छड़वा डैम काली मंदिर के पास से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अरुण यादव के घर की छत पर लगे कैमरे के पास से खून से सना भुजाली बरामद किया।

बता दें कि घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रण में बताते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है।प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

error: Content is protected !!