Ranchi: करीब 6 क्विंटल प्रतिबंधित डोडा एवं अफीम और कैश के साथ एक गिरफ्तार…घर में छुपाकर रखा था डोडा…

 

राँची। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना आधार पर कार्रवाई करते हुए राँची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत बुदरी गांव स्थित घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोडा एवं अफीम बरामद किया है।वहीं अवैध रुप से डोडा व अफीम रखने के आरोप में घर मालिक मनीष तिर्की को गिरफ्तार कर उसकी बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित डोडा एवं अफीम रखा गया है।सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने गठित टीम ने छापामारी की। छापामारी में कर घर से लगभग 6 क्विंटल डोडा एवं लगभग आधा किलो अफीम बरामद और कैश किया।साथ कारोबार में शामिल मनीष तिर्की को गिरफ्तार कर उसकी बोलेरो जब्त कर ली है।

इधर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 30.03.2026 की रात्रि में वरीय पुलिस अधीक्षक,को आसूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थानान्तर्गत ग्राम-बुदरी में एक गिरोह के द्वारा अफीम एवं डोडा की तस्करी की जा रही है तथा उनके पास अवैध अफीम एवं डोडा छुपा कर रखा हुआ है।

उक्त आसूचना की महत्ता एवं गंभीरता को देखते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में ग्राम-बुदरी स्थित मनीष तिर्की के पक्का / कच्चा मकान से विभिन्न रंग के प्लास्टिक के बोरा में भरा हुआ डोडा कुल-31 बोरा एवं मकान परिसर में खड़ी सफेद रंग के महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी नं0-JH05AS-1583 से प्लास्टिक के बोरा में डोडा कुल चार प्लास्टिक बोरा में डोरा भरा हुआ बरामद किया गया, जिसका कुल वजन-566.5 kg पाया गया। अग्रतर तलाशी के क्रम में मनीष तिर्की के घर के अन्दर रखे अलमीरा के दराज से 1.प्लास्टिक में पैक किया हुआ 700 ग्राम अफीम, अफीम तौलने हेतु प्रयुक्त डिजिटल मशीन, नकद रकम-2,28,000/- रूपये, बैंक पासबुक एवं फोन बरामद किया गया। बरामद किये गये डोडा, अफीम एवं नकद रूपये के संबंध वैध कागजात की मांग करने पर मनीष तिर्की के द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात् उक्त बरामद सामान को विधिवत जप्त किया गया। साथ ही पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम-पता मनीष तिर्की, उम्र-26 वर्ष, पिता-स्व० कान्दू तिर्की, सा०-बुदरी, पो०-जामचुआ, थाना-नामकुम, जिला-राँची बताया, जिसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से अग्रतर पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उसके द्वारा अत्यधिक मुनाफा कमाने की उद्देश्य से अवैध डोडा एवं अफीम के कारोबार हेतु एक सिंडिकेट बनाया गया है, जो मादक पदार्थ का अवैध कारोबार कर रहा है, जिसमें राँची जिला के अलावा खूंटी एवं हजारीबाग जिले के भी सदस्य शामिल है। इस गिरोह के द्वारा अवैध व्यापार के संचालन में नकद लेन-देन के अलावे डिजिटल भुगतान / लेन-देन भी किया जाता है। गिरोह के द्वारा अवैध डोडा एवं अफीम की खरीद स्थानीय स्तर पर की जाती है तथा अन्य जिलों में इसकी सप्लाई सिंडिकेट के माध्यम से की जाती है। इस गिरोह के पास कई चारपाहिया वाहन है, जिन्हें अवैध कारोबार हेतु प्रयोग में लाया जाता है। इस गिरोह में शामिल अन्य सक्रिय सदस्यों को चिन्हित कर उनके गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। छापामारी मे जप्त डोडा का अनुमानित मूल्य-84,97,500 /- रूपया एवं जप्त अफीम का अनुमानित मूल्य-3,50,000/- रूपया है। उक्त संपूर्ण घटना के संबंध में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम के स्वकथन के आधार पर नामकुम थाना कांड संख्या-81/26, दिनांक-31.03.26, धारा-111(2) & (B)/113(3)/114 BNS एवं धारा-15(c)/17(b)/18/22 (c)/25/29 NDPS Act. दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

 

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-

1. डोडा करीब 566.5 k.g

2. अफीम – 700 ग्राम

3. महिन्द्रा बोलेरो वाहन-01,

4. नकद 2,28,000/- रूपया

5. Android मोबाईल फोन-01,

 

error: Content is protected !!