राँची:दिनदहाड़े युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश करने वाला दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा..

राँची। झारखण्ड की राजधानी राँची के बेहद व्यस्त रहने वाले कांटाटोली चौक इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ दबंगई में एक युवक को सरेआम जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का खौफनाक प्रयास किया गया। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस हैवानियत की गूंज जैसे ही पुलिस महकमे में पहुंची, प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के सख्त निर्देशों के बाद हरकत में आई लोअर बाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य कांड के दो मुख्य नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
इस सनसनीखेज वारदात को लेकर लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 121/2026, दिनांक 12.07.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 118(2), 109, 351(2), 352 और 3(5) जैसी कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
यह पूरा मामला वादी मो० आरीफ उर्फ गुड्डु (उम्र 21 वर्ष), जो कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पथलकुदवा चर्च लेन का निवासी है, उसके द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज कराया गया है। आरीफ ने पुलिस को बताया कि कांटाटोली चौक के पास उसके बड़े भाई मो० समीर उर्फ सोनु को जिंदा जलाने के इरादे से उस पर पेट्रोल छिड़का गया था। इस जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।
कांटाटोली जैसे व्यस्त चौक पर युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने के इस दुस्साहस ने राँची पुलिस को हिलाकर रख दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश जारी किए। एसएसपी के आदेश पर लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस की इस मुस्तैद टीम ने संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की और वारदात में शामिल दो मुख्य प्राथमिकी अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बलदेव सहाय लेन का निवासी 43 वर्षीय मो० असलम (पिता मोईन खान) और दूसरा कसाई मोहल्ला गुदरी चौक का निवासी 25 वर्षीय सन्टू उर्फ मो० जुबरेल कुरैशी (पिता मो० नौशाद कुरैशी) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इससे सम्बंधित ये भी पढ़ें:

