​रिश्तों की मर्यादा तार-तार: दोपहर के सन्नाटे में घर में घुसा दामाद, सास का मुंह बांधकर की दरिंदगी की कोशिश; अब पुलिस खंगाल रही है पारिवारिक कलह का सच…

 

 

​​राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पवित्र पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया है। एक कलयुगी दामाद पर उसकी ही सगी सास ने घर में घुसकर जबरदस्ती करने, मारपीट करने और गहने लूटने का रोंगटे खड़े कर देने वाला आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है।

दोपहर का सन्नाटा और दामाद की ‘हैवानियत’

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के मुताबिक, खौफनाक वारदात की शुरुआत 25 जून 2026 की दोपहर को हुई। महिला घर में बिल्कुल अकेली थी। आरोप है कि उड़ीसा (संबलपुर) का रहने वाला उसका दामाद  (जो वर्तमान में एक दुकान में मैनेजर है) दबे पांव घर में दाखिल हुआ।

 

शिकायत में जो लिखा है, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे:
​”दामाद ने बुरी नीयत से मेरा बदन पकड़ लिया, प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह मसला… विरोध करने पर गमछे से मुंह बांधकर जमीन पर पटक दिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की।”

दोबारा आया, हाथ बांधे और सोना लूटकर फरार

​इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि वह यहीं नहीं रुका। 28 जून 2026 की दोपहर करीब 3 बजे वह दोबारा महिला के घर में घुसा। इस बार उसने महिला के हाथ बांध दिए, फिर पटककर गलत हरकत करने की कोशिश की और महिला के कान की करीब 7 ग्राम सोने की कनबाली लेकर चंपत हो गया।आवेदन में पीड़िता ने बताया कि आखिरकार हिम्मत जुटाई और चुटिया थाना पहुँचीं। पत्र में महिला कहा है कि अगर आरोपी को सजा नहीं मिली, तो उसके पास डूब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

चुटिया पुलिस एक्शन में, दर्ज हुई FIR
​चुटिया थाना पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। शिकायत पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच जारी है।

सूत्रों का दावा: क्या है इस सनसनीखेज कहानी का दूसरा पहलू?

​इस पूरे मामले में एक और बड़ा मोड़ सामने आ रहा है। अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की बेटी और दामाद के बीच पिछले काफी समय से गंभीर विवाद चल रहा है। अब पुलिस इस बिंदु पर भी बारीकी से तफ्तीश कर रही है कि क्या यह वाकई हैवानियत का मामला है या फिर पारिवारिक कलह की वजह से दामाद को फंसाने की कोई बड़ी साजिश?पुलिस की जांच के बाद ही इस उलझी हुई रिश्ते को शर्मसार करने वाली कहानी का सच सामने आ पाएगा।

 

error: Content is protected !!