राँची एसएसपी ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद, सुरक्षा व्यवस्था का किए समीक्षा

 

राँची।झारखण्ड के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचकर एसएसपी राकेश रंजन ने पूजा अर्चना किए, उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा थे। पूजा अर्चना के बाद एसएसपी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक किए।एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास द्वारों का निरीक्षण किया गया।एसएसपी ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और एक अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

https://youtu.be/U0LjJOnXOyg?si=ckOA8mWLUZURtyNh

 

गौरतलब है कि मंदिर के गार्ड का गुरुवार की रात हत्या कर दी गई थी, इस मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।आज सुबह से पूजा अर्चना के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।

error: Content is protected !!