बोकारो:कई दिनों से लापता महिला का बोरे में बंद मिला शव..जांच में जुटी है पुलिस…

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में पिछले कई दिनों से लापता हुई एक महिला का शव बरामद हुआ है।शनिवार को महिला शव जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जमनिया नदी में बोरे में बंद तैरता हुआ मिला।महिला की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई।वह मूल रूप से चास थाना क्षेत्र, यदुवंश नगर की रहने वाली थी।

बता दें कि महिला के पति ने चास थाना में दर्ज उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।जानकारी के मुताबिक महिला के परिजनों को पहले ही एक संदिग्ध फोन कॉल आया था, जिससे अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है।

यह मामला चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर का है। यहां के निवासी बबलू कुमार के अनुसार उनकी पत्नी बेबी देवी गायब हो गई थी।यदुवंश नगर के बबलू के अनुसार एक अनजान कॉल आया और उधर से जमशेदपुर आने को कहा गया। इस कॉल के बाद परिवार में भय व्याप्त गया था।

error: Content is protected !!