स्कॉर्पियो और बुलेट में भीषण टक्कर,बुलेट सवार भाजपा नेता के पुत्र की मौत,दो गंभीर..जांच में जुटी पुलिस..
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी गांव स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और बुलेट की आमने-सामने टक्कर में बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी आकाश पांडे के रूप में हुई है। वह भाजपा सांसद के करीबी ईश्वरी पांडे के पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में परिजन तथा भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। स्कॉर्पियो मेदिनीनगर की ओर से आ रही थी, तभी सामने से आ रही बुलेट से उसकी सीधी टक्कर हो गई, जिसमें बुलेट सवार आकाश पांडे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, आकाश पांडेय रेहला स्थित आदित्य बिरला केमिकल इंडिया लिमिटेड में नौकरी करते थे। शनिवार को वह अपने बुलेट से ड्यूटी पर जा रहे थे कि इसी क्रम में पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कोर्पियों ने उनके बुलेट को टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में आकाश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि स्कॉर्पियो सवार दो अन्य लोग जख्मी हो गए।
टक्कर इतनी जोतदार थी कि स्कॉर्पियो रोड से दूर खेत में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं, दोनों अन्य जख्म को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

