स्कूटी को कार ने मारी टक्कर..पति की मौत,पत्नी घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे पति-पत्नी, आमने-सामने हुई टक्कर….

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से जख़्मी है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह निवासी बिनोद चौधरी है। जबकि घायल मृतक की पत्नी मीरा देवी है। मृतक और घायल दोनों पति पत्नी है।

घटना की सूचना पर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार-पहिया वाहन और स्कूटी को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक के भाई गुड्डू चौधरी ने बताया कि उसके भैया भाभी स्कूटी से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमुआ सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक चार पहिया वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में उसके भैया की मौत हो गई। जबकि घायल भाभी का इलाज कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।