राँची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की मंदिर परिसर में बेरहमी से हत्या कर शहर में सनसनी फैलाने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन अपराधी राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा…
राँची।झारखण्ड के ऐतिहासिक मंदिर के गर्भगृह के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की हत्या कर पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले अपराधियों को राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।राँची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात कई वर्षों से तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई थी।इस मामले में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना के 12 घंटे भीतर मुख्य आरोपी समेत सभी तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सभी अपराधियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है, एसएसपी कल यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
बता दें मामले की गंभीरता को देखते हुए राँची एसएसपी राकेश रंजन खुद घटना स्थल पर पहुंचे थे, और पूरे मामले की जांच किए थे और पुलिस टीम को कई दिशा निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली थी।इससे घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा था।

