हजारीबाग:बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बड़ी लूट,करीब तीन किलो सोना और 4 लाख नकद की लूट…जांच में जुटी पुलिस..

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।शुक्रवार को बरही में हजारीबाग रोड पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अपराधी बैंक से करीब 3 किलो सोना और चार लाख रुपये नकद लूटकर फरार होने में कामयाब रहे।इसकी पुष्टि एसडीपीओ बरही ने की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी ग्राहकों के वेश में बैंक के भीतर दाखिल हुए थे। अंदर घुसते ही उन्होंने हथियार लहराते हुए बैंक कर्मियों और वहां मौजूद ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। अपराधियों ने हथियारों के बल पर सभी को एक कोने में बंधक बना लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, अपराधियों ने बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम और कैश काउंटर को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि अपराधी अपने साथ लाए गए बैगों में करीब 3 किलोग्राम  सोने के जेवरात और काउंटर पर रखे 4 लाख रुपये भरकर बड़ी आसानी से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने बैंक को चारों तरफ से सील कर दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इस सम्बंध एसडीपीओ बरही अजित कुमार विमल ने घटना के सम्बन्ध बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे खुद मौके पर पहुँची और बैंक कर्मचारियों से जानकारी ली और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।चारों और नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।अपराधियों का फुटेज मिल गया है।कार्रवाई जारी है।बताया कि बैंक से करीब 3 किलो सोने के जेवरात और चार लाख कैश अपराधी लूटकर भागा है।घटना में चार अपराधियों के शामिल होने के फुटेज मिला है।आगे की कार्रवाई जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई जारी है।अपराधियों ने करीब तीन किलो सोने के जेवरात और चार लाख कैश लूटकर भागा है।उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के जिलों में नाकेबंदी करके छापेमारी कर रही है।”–अमन कुमार,एसपी हजारीबाग

error: Content is protected !!