डैम में नहाने गए तीन दोस्त डूबे,एक की मौत,दो अस्पताल में भर्ती..

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बटाने डैम में अनुज यादव नामक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अनुज अपने दोस्तों के साथ डैम में नहाने के लिए गया था और तीन मित्र इस दौरान डूब गये ।डैम से रेस्क्यू किए गये बाकी दो दोस्तों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार,छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग के रहने छह सात दोस्त नहाने के लिए बटाने डैम गए थे। डैम के निचले हिस्से में पानी के बहाव को रोकने और मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए गड्ढा (बेसीन) बनाया गया था।गड्ढे के अंदर रस्सी को लगाया गया था।रस्सी को पड़कर अनुज यादव और उसके अन्य दो दोस्त नहा रहे थे। इसी क्रम में रस्सी टूट गई और तीनों गहरे पानी में चले गए।गहरे पानी में जाने के बाद तीनों के द्वारा शोर मचाए जाने लगा।

स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए मनदीप यादव और अवधेश यादव नामक किशोर को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया लेकिन अनुज यादव को बाहर नहीं निकाला जा सका। ग्रामीणों ने मनदीप यादव और अवधेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में बेहतर इलाज के लिए मंदीप यादव को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची।स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से घंटों रेस्क्यू के बाद अनुज यादव के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डैम में डूबने से एक किशोर की मौत हुई है जबकि एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे हैं।

error: Content is protected !!