स्कॉर्पियो-ट्रेलर भीषण टक्कर,पिता-पुत्र-पत्नी समेत पांच की मौत,राँची से गोरखपुर जा रहे थे परिवार…

 

राँची।/मऊ। उत्तरप्रदेश के मऊ जिले में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के समीप शनिवार की भोर में लगभग तीन बजे चालक को झपकी आने से स्कॉर्पियो दूसरी लेन पर जाकर ट्रेलर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में पिता-पुत्र, पत्नी समेत पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि एक पालतू कुत्ते की भी मौके पर ही मौत हो गई।सभी राँची में बेटी की शादी सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार की शाम राँची से गोरखपुर के लिए निकले थे।

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जनपद के खोराबाद थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी विनय श्रीवास्तव राँची से लड़की मंशा की शादी कर वापस गोरखपुर जा रहे थे। शादी 20 अप्रैल को सम्पन्न हुई थी। इसके बाद पत्नी, बेटा और दो चालक के साथ परिवार घर लौट रहा था। इसी दौरान शनिवार की भोर में दर्दनाक हादसा हो गया।

मृतकों में 60 वर्षीय विनय श्रीवास्तव, 58 वर्षीय अर्चना, 27 वर्षीय कृतार्थ, चालक बिहार प्रांत के गया जिले के मोहनपुर थाना के मटिहानी निवासी 20 वर्षीय रविन्द्र यादव व 28 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार शामिल है।हादसा उस समय हुआ जब एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या JH 21G3927) अनियंत्रित होकर अपने लेन से निकलकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर (संख्या BR 28GB2171) से जोरदार टक्कर हो गई।

 

error: Content is protected !!