Jharkhand:राँची पुलिस के लिए सिरदर्द बना अवैध शराब माफिया संजय साहू गिरफ्तार,उत्पाद विभाग व विभिन्न थानों में दर्ज है दर्जनों मामले..

राँची।राजधानी राँची पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से फरार चल रहे अवैध शराब कारोबारी सरगना संजय साहू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को चंदवे स्थित एक खेत में दौड़ा कर पकड़ा है। फरार चल रहे शराब माफिया के उपर दर्ज दर्जनों मामलें स्थानीय थाना व उत्पाद विभाग में दर्ज है।

गिरफ्तार संजय साहू का कई शराब माफियों से सांठ-गांठ रहा है। आरोपी शराब माफियाओं से सांठ-गांठ कर अपना नेटवर्क फैला के रखा था। और लंबे समय से इस धंधे मे जमा था। संजय साहू सस्ते दाम में शराब खरीदकर दुबारा तैयार कर महंगे दाम के शराब बताकर बेचा देता था। संजय साहू लापुंग इलाके का रहने वाला है, हालांकि चंदवे स्थित ससुराल में रहकर अवैध शराब की फैक्ट्री खोल रखी थी। और चंदवे से ही कारोबार करता था।

संजय साहू पर उत्पाद विभाग में करीब 20 मामले दर्ज है, इसके अलावे बीआईटी ओपी, पिठोरिया थाना, गोदा थाना, कांके थाना सहित कई अन्य थानों में मामला दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही हैं। इधर, उत्पाद विभाग की टीम भी संजय साहू से पुछताछ की तैयारी में जुट गयी हैं। उत्पाद विभाग संजय साहू को रिमांड पर लेकर पुछताछ करेगी।

हाल ही में गिरफ्तार हुआ था संजय साहू का भतीजा

2 सितम्बर को उत्पाद विभाग व राँची पुलिस की संयुक्त टीम ने चंदवे में जीएस इंटरप्राइजेज के परिसर में चल रहे मिनी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए संजय साहू के भतीजे अजय साहू को गिरफ्तार किया था। मौके पर करीब 300 बोतल अंग्रेजी शराब, स्प्रीट, लैपटॉप, नगदी, प्लास्टिक की बोतल, ढ़क्कन व वाहन बरामद किया गया था। चंदवे में संजय साहू व गंगा साहू द्वारा ईंट फैक्टरी के आड़ में नकली शराब के निर्माण व बिक्री का काम किया जा रहा था।