Ranchi:महिला सुपरवाइजर ने नाबालिग को टॉर्चर कर मार डाला, भाई के साथ हुई गिरफ्तार
राँची।राजधानी राँची के कांके इलाके में हुई 16 वर्षीय नाबालिग की मौत मामले में महिला सुपरवाइजर और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।नाबालिग, महिला सुपरवाइजर के घर पर घरेलू नौकरानी के रूप में काम करती थी।काम के दौरान ही महिला सुपरवाइजर ने नाबालिग को बेरहमी से पीटा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।
राँची के एक सरकारी कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर तैनात सुषमा कुमारी ने 16 साल की नाबालिग को अपने घर में नौकरानी के तौर पर काम के लिए रखा था।सुषमा लगातार नाबालिग के साथ मारपीट करती थी।उसे जबरदस्ती यातना दी जाती थी।इसी बीच बहुत ज्यादा मारपीट किए जाने की वजह से शनिवार को नाबालिग की मौत हो गई।
नाबालिग की मौत के बाद सुषमा ने अपने भाई और ड्राइवर के साथ मिलकर उसके शव को उसके गांव पहुंचा दिया और फिर वहां से फरार हो गई। परिवार वालों ने जब अपनी बेटी को देखा तो उसके शरीर पर कई जख्म पाए गए।जिसके बाद शनिवार की रात सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कांके थाना पहुंचे और जमकर हंगामा कियाम
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर खुद मामले की तफ्तीश के लिए कांके थाना पहुंचे। डीएसपी हेडक्वार्टर वन अमर पांडेय सहित अन्य पुलिस बल ने शनिवार की रात सुषमा देवी के घर में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज की जांच से यह स्पष्ट हो गया कि सुषमा ने नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि सुषमा हर दिन बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार करती थी।
देर
हेडक्वार्टर डीएसपी 1 ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तमाम तरह के साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं।नाबालिग की हत्या को लेकर सुषमा कुमारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में आगे का अनुसंधान भी जारी है।

