झारखण्ड:उत्पाद सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा शुरू होने से पहले 100 से अधिक संदिग्ध परीक्षार्थी हिरासत में…
राँची।झारखण्ड के राँची से बड़ी ख़बर सामने आ रही है।झारखण्ड उत्पाद विभाग सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले सटीक गुप्त सूचना पर राँची पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार की देर रात पुलिस ने एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 100 से अधिक ऐसे संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जो असली उम्मीदवारों की जगह परीक्षा देने (फर्जी अभ्यर्थी) की तैयारी में थे।हालांकि पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राँची पुलिस की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में छापेमारी की। पुलिस को खबर मिली थी कि यहां एक बड़े गिरोह ने भारी संख्या में युवकों को इकट्ठा किया है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 150 से अधिक युवकों को पकड़ा।
बताया जा रहा है कि इन सभी को सिंडिकेट द्वारा परीक्षा में धांधली करने के उद्देश्य से यहां ठहराया गया था और इन्हें जरूरी निर्देश दिए जा रहे थे।हिरासत में लिए गए सभी युवकों को फिलहाल गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है।वहीं छापेमारी के दौरान अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई है इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।कहीं प्रश्न पत्र लीक तो नहीं हुई है।

