बोकारो:पुष्पा महतो हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई,एक साथ थाना के सभी पुलिसवाले सस्पेंड, 10 सब-इंस्पेक्टर समेत 28 पुलिसकर्मी एक साथ निलंबित..झारखण्ड के इतिहास में पहली बार बड़ी कार्रवाई…

 

राँची।झारखण्ड के इतिहास में पुलिस विभाग में सम्भवतः पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई है।ये कार्रवाई झारखण्ड के बोकारो में हुई है।जहां अभियुक्त से सांठगांठ के आरोप में पूरा थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को एक साथ सस्पेंड कर दिया गया।जिनमें 10 सब इंस्पेक्टर, पांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार और 11 सिपाही शामिल है। बोकारो एसपी कार्यालय के द्वारा शनिवार की देर रात यह आदेश जारी किया गया है।झारखण्ड पुलिस के इतिहास में संभवतः पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।बोकारो के पिण्ड्राजोरा थाना के प्रभारी से लेकर आरक्षी (कॉन्स्टेबल) तक, यानी पूरे थाने के 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन पर अपराधियों को बचाने, जांच में लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप हैं

बता दें मामले की शुरुआत 24 जुलाई 2025को हुई थी, जब ग्राम खुंटाडीह की रहने वाली रेखा देवी ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री कुमारी पुष्पा महतो के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इस संबंध में पिण्ड्राजोरा थाना में कांड संख्या 147/25 दर्ज किया गया था।

शुरुआती जांच में यह पाया गया कि थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी जांच के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे।जांच की समीक्षा के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पुलिसकर्मी जानबूझकर केस को कमजोर कर रहे थे ताकि अभियुक्त को लाभ पहुंचाया जा सके। उन पर आरोप है कि उन्होंने अभियुक्तों के साथ मिलकर पार्टियां कीं, केस को रफा-दफा करने के लिए पैसों का लेन-देन किया, थाने की गोपनीयता को भंग किया।

जब मामले की गंभीरता बढ़ी, तो सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया।इस नई टीम ने कमाल की तत्परता दिखाते हुए महज एक दिन में न केवल मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया, बल्कि उसकी निशानदेही पर मृतका के कंकाल की हड्डी, कपड़े और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिए।

बता दें साढ़े आठ माह अधिक समय से लापता 18 वर्षीय पुष्पा का कंकाल शनिवार को चास कॉलेज के पीछे मधुडीह जंगल में मिला है।पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या उसके प्रेमी दिनेश कुमार ने की थी।प्रेमी की निशानदेही पर सीआइडी डीआइजी एवं बोकारो एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोद कर लड़की का कंकाल बरामद किया। एसपी ने इस मामले में देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को सस्पेंड कर दिया है।

मृतिका -फाइल फोटो

 

बोकारो:9 महीने बाद मिला पुष्पा महतो का नरकंकाल…शादी के दबाव में प्रेमी दिनेश ने ही रेता था गला…चार सब-इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड…

error: Content is protected !!