JAMSHEDPUR LOCKDOWN BREAKING:लॉकडाउन की सन्नाटे में डॉन अखिलेश सिंह और सुधीर दुबे गिरोह के बीच देर रात ताबतोड़ फायरिंग कई घायल..


गैंगस्टर अखिलेश गिरोह के कन्हैया सिंह समेत पांच को लगी गोली, सुधीर दुबे भी घायल

जमशेदपुर:लॉक डाउन की सन्नाटे में जमशेदपुर में काफी अर्से बाद अपराधियों के दो गिरोह के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।इस फायरिंग में अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह समेत पांच लोगों को गोली लगी है। साकची स्लैग रॉड नीतिबाग कॉलोनी के पास यह घटना घटी है।बागबेड़ा निवासी कन्हैया सिंह के मुंह मे गोली मारी गई है जबकि 4 अन्य लोगो के शरीर के विभिन्न हिस्सो में गोली लगी है. घायलों में अखिलेश सिंह गिरोह का अंशु चौहान है जबकि खुद सुधीर दुबे भी घायल है.सभी घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के सारे आला अधिकारियों की टीम ने टीएमएच में मोर्चा संभाल लिया है और घायलों का इलाज के साथ पूछताछ की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश सिंह गिरोह से ही अलग होकर अपराधिक गिरोह चलाने वाले सुधीर दुबे अपना गैंग चला रहा है जो जेल से अभी बाहर है जबकि अखिलेश सिंह गिरोह का मुख्य शूटर हरीश सिंह भी जेल से बाहर है।देर रात टीएमएच पहुंचे सिटी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी।बताया जाता है कि सुधीर दुबे और हरीश के बीच फ़ेसबुक पर ही चैटिंग के दौरान गाली-गलौज चल रहा था और एक दूसरे को देख लेने और दिखाने की बाते हो रही थी।इसी को लेकर कन्हैया सिंह अपने पांच साथियों के साथ सुधीर दुबे के साकची स्लैग रॉड के नीतिबाग कॉलोनी के घर पर चल गये और देखते ही देखते दोनों ओर से गोली चलने लगी
गोली कन्हैया सिंह के मुंह मे लगी है और 5 लोगो को शरीर के अन्य हिस्सो में गोलियां लगी है। पूरे मामले में घायल लोगो के नाम सामने नही आया है। कुल 6 लोगों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. सिटी एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

अखिलेश गिरोह और सुधीर दुबे के बीच हो चुकी है जानी दुश्मनी

माफिया डॉन अखिलेश सिंह का कभी सुधीर दुबे दायां हाथ माना जाता था. लेकिन पिछले करीब एक साल से वह अलग हो गया और अपना अलग गैंग बना लिया है. उसने अखिलेश सिंह के विरोधी पंकज दुबे और स्वर्गीय परमजीत सिंह गिरोह के लड़कों को लेकर अलग गैंग बनाया है. इसके बाद से ही अखिलेश सिंह गिरोह और सुधीर दुबे गिरोह के लोग आमने सामने हो गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गोली चलाने वाले अपराधियों की खोज जारी है।