Corona Update:जामताड़ा से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला,राज्य में बढ़कर 106 हुई।

जामताड़ा।झारखण्ड में कोरोना वायरस का मरीज की रफ्तार कम नहीं हो रहा है।हर दिन कोरोना पॉजिटीव मरीज निकलते जा रहा है।आज फिर जामताड़ा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।इसके साथ ही झारखण्ड में संक्रमितों की कुल संख्या 106 हो गई।जामताड़ा में यह दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज है। बताया जा रहा है 32 वर्षीय मरीज बांका बिहार का रहने वाला है।वह बंगाल के कोलकाता से बांका जाने के क्रम में नाला में क्वॉरंटाइन किया गया था।मरीज को जामताड़ा लाया गया और उदलबनी में बने कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। विदित हो कि 2 दिन पूर्व भी कुंडहित में मिला था संक्रमित मरीज।उपायुक्त गणेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।