झारखण्ड में कोरोना का प्रकोप जारी, जामताड़ा के बाद राँची में भी एक नए मामले की पुष्टि

राँची। झारखण्ड में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। 29 अप्रैल को जामताड़ा से 1 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हिंदपीढ़ी से भी 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखण्ड में संक्रमितों की कुल संख्या 107 हो गई। जहां जामताड़ा का 32 वर्षीय संक्रमित मरीज बांका बिहार का रहने वाला है। वह बंगाल के कोलकाता से बांका जाने के क्रम में नाला में क्वॉरंटाइन किया गया था। मरीज को जामताड़ा लाया गया और उदलबनी में बने कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं हिंदपिड़ी के राइन मस्जिद के पास रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

झारखण्ड में कोरोना के बढ़ते मामले ने राज्य‍ की चिंता बढ़ी दी है। सूबे में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है।राँची, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, देवघर,गढ़वा और जामताड़ा में कोरोना के बढ़ते मामले और दायरा ने सरकार के साथ राज्य,वासियों की चिंता बढ़ा दी।

राँची के हॉट स्पॉट हिंदपिड़ी- 54 के अलावे इन क्षेत्रों में कोरोना जा पहुंचा है। बेड़ो 5, इटकी 3, चुटिया के रामनगर 1, अनन्तपुर 1, लेकरोड 2, गुरुनानक स्कूल के केम्प से 1, कांटाटोली नेताजी नगर से 2, लोवाडीह से 1, इमली चौकहरमू से 1, पिस्का मोड़ बांस टोली से 1, आईटीआई बस स्टैंड इटकी रोड 1, बुंडू के ताऊ से 1, डोरंडा घाघरा रोड 1, कडरू 1, राँची रेलवे स्टेषन के पास 1, कांके अरसन्डे 1 है।

राँची के हिंदपिड़ी में लॉकडाउन को पालन कराने हेतु राज्य सरकार ने सीआरपीएफ जवानों को लगाया है।सीआरपीएफ़ टीम मंगलवार शाम से ही मोर्चा संभाल लिया है।लोगों से अपील किया है घर मे रहें और सुरक्षति रहें।जरूरी सेवा के लिए सरकार के आदेश का पालन करें।

राज्य में अब कुल 107 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं।

अबतक झारखण्ड में 10 जिले प्रभावित हैं।

अबतक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।राँची-78, बोकारो 10, हजारीबाग-3, सिमडेगा-2,
धनबाद-2, कोडरमा-1, गिरिडीह-1, देवघर-2, गढ़वा-3, लेस्लीगंज-3, जामताड़ा 2

झारखण्ड में तीन मौत हुई। जिसमें राँची हिंदपिड़ी से 2 और बोकारो से 1 की मौत अभी तक हो चुकी है। झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 107हो गई है।

◆वहीं एक मामला बरियातू का है लेकिन मरीज का रिपोर्ट गुड़गांव मेदांता से आई थी,जहां उनकी मौत हो गई।इस केस को मिलाकर झारखण्ड में 108 हो जाता है।

राहत: झारखण्ड में राहत की बात ये है कि अब तक राज्य में 19 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

झारखण्ड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले

31 मार्च : राँची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

2 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

5 अपैल-बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

6 अप्रैल- राँची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

8 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11 अप्रैल: हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13 अप्रैल: राँची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14 अप्रैल: राँची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15 अप्रैल : राँची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16 अप्रैल: धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17 अप्रैल: राँची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18 अप्रैल: राँची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19 अप्रैल: राँची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1देवघर 1की पुष्टि।

22 अप्रैल : राँची के हिंदपीढ़ी के 3,गढ़वा का 1 कोरोना की पुष्टि हुई.

23 अप्रैल:राँची के हिंदपिड़ी से 6 और बेड़ो से एक कि पुष्टि हुई ।

24 अप्रैल:देवघर से एक राँची के हिंदपिड़ी से 2 की पुष्टि हुई।

25 अप्रैल:राँची के हिंदपीढ़ी 3 कांटाटोली नेता जी नगर 1 में और पलामू के लेस्लीगंज 3 पॉजिटीव मिला है।

26 अप्रैल:राँची में 6 जिसमे हिंदपिड़ी 4 पिस्का मोड़ 1 लोवाडीह 1 है।और राँची से 7 गढ़वा से 2 मिला जामताड़ा से एक,कुल 16

27 अप्रैल:राँची 20 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है।जिसमे हिंदपिड़ी सही कई इलाको में से है।

28 अप्रैल:राँची के हिंदपिड़ी से 2 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई।

29 अप्रैल:राँची हिंदपिड़ी से 1 जामताड़ा से 1 की पुष्टि।