Ranchi:झारखण्ड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय से दो अज्ञात स्नैचरों ने चेन छिनतई की कोशिश की,पति स्नैचरों से भिड़े,डर से भागे बाइक से स्नैचर

राँची।झारखण्ड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय से दो अज्ञात स्नैचरों ने चेन छिनतई की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो सके। बुजुर्ग होने के बाद भी प्रतिभा पांडेय के पति स्नैचरों से भीड़ गए। लेकिन एक स्नैचर ने उनके पेट में जोरदार लात मार दी। इस घटना में अरुण कुमार पांडेय को चोट हाथ व शरीर के अन्य जगहों में चोट आई। प्रतिभा पांडेय ने घटना के संबंध में प्राथमिकी जगन्नाथपुर थाने में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 27 दिसंबर के दिन के 2 बजे की है। प्रतिभा पांडेय सेक्टर टू स्थित सीडी 205 में रहती है। 27 दिसंबर को दिन के दो बजे वह अपने घर बाजार से आ रही थी। पति अरुण कुमार पांडेय आगे थे और प्रतिभा पांडेय पीछे चल रही थी। अचानक दो अज्ञात युवक बाइक से आए और उनके चेन छिनने की कोशिश की। लेकिन प्रतिभा पांडेय ने एक स्नैचर का हाथ पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। बीच आवाज सुन उनके पति अरुण कुमार पांडेय स्नैचरों पर लपके। उनके हाथ में एक रूल था जिससे उन्होंने स्नैचर के चेहरे पर जोर से मारा। यह देख एक स्नैचर ने उनके पेट में जोरदार लात मार दिया फिर बाइक से दिल्ली कैंटिन की ओर भाग निकले। शोर सुन आसपास के लोग आए और घायल अरुण कुमार पांडेय को उठाया। घायल अरुण पांडेय का प्राथमिक इलाज कराया गया।

हाल में तीन महिलाओं के चेन छिन चुके है

प्रतिभा पांडेय ने बताया कि हाल में तीन महिलाओं का चेन स्नैचरों ने छिना है। वे चौथी महिला थी। लेकिन स्नैचर सफल नहीं हो सके। पुलिस की कार्रवाई सही तरीके से नहीं होने से इलाके के लोगो में नाराजगी है। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रतिभा पांडेय ने पुलिस को लिखा है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाए। ताकि महिलांए खुद को सुरक्षित समझे। उन्होंने यह भी लिखा है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में आसपास में लगातार महिलाओं से छिनतई की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं रही है। इससे पुलिस पर जनता का भरोसा कम होगा।