झालदा में सड़क किनारे आग ताप रही दम्पति को पिकनिक मनाने जा रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया,दोनों की घटना स्थल पर मौत।

राँची।मुरी से आगे राँची-पुरुलिया रोड पर झालदा प्रखंड के बनसा पहाड़ के समीप आग ताप रहे दंपति को पिकनिक के लिए जा रहे बोलेरो ने बुरी तरह कुचल दिया। इसमें दोनों दंपति बनसा निवासी जुरेन महतो 50 वर्षीय एवं पत्नी लखीमनी देवी 43 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों दंपत्ति के शव अपने कब्जे में लेकर झालदा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया भेज दिया गया। इस घटना के बाद बनसा के आसपास क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया।बोलेरो सवार की जमकर धुनाई कर दी।

हजारीबाग में टाटा मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

इधर हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़-गोमियां एसएच स्थित गरहमुर्गी में टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार मो फैसल अंसारी की मौत मौके पर हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक मो मोईन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मंगरो गांव के रहने वाले हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है। बताया गया कि दोनों युवक अपनी किसी रिश्तेदार से मिलकर अपना घर मंगरो लौट रहे थे।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक ने ठोकर मार दी। इससे बाइक में सवार एक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विष्णुगढ़ थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल का विष्णुगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है।