Ranchi:ओरमांझी में हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला,2 लोगों की मौके पर मौत,एक घायल..

राँची।जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पिस्का के पास आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्‍य घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। दोनों मृतक बाइक पर सवार थे।ओरमांझी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।वहीं घायल का इलज पीएचसी डुन्डे में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार हाइवा ने क्रेशर में जाने के दौरान एक बाइक को ठोकर मार दिया और उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। इससे दो लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृतकों की पहचान गिरिडीह जिला के डूंगरी निवासी नारायण पंडित (48) व बलसागरा रामगढ़ के रंजीत प्रजापति (22) के रूप में हुई है। वहीं घायल पिंटू कुमार प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं। उसके पिता नारायण पंडित भी प्राइवेट नौकरी करते हैं। दूसरा मृतक रंजीत प्रजापति घायल टिंकू कुमार का रिश्ते में जीजा लगते हैं। तीनों किसी काम से राँची आए थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया।