राँची से गिरफ्तार हुए साइबर ठग को उत्तराखंड पुलिस ले गई..
राँची/पौड़ी।धुमाकोट पुलिस ने 15 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी के मास्टर माइंड जयंत तारा चंद्र अन्नापूर्ण को राँची से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे दो दिन पहले बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से धुमाकोट (उत्तराखंड) ले गई। पुलिस ने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर फर्जी ट्रेडिंग का धंधा चलाया जा रहा था और सात सौ गुना मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसा रहे थे। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि 23 अक्तूबर को धुमाकोट निवासी दिनकर कुमार पोखरियाल ने थाना धुमाकोट में दिए पत्र में बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रेडिंग व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर इन्वेस्ट करने पर बड़ा लाभ दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख 24 हजार 496 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है।मामला दर्ज होने के बाद जांच टीम गठित की गई। टीम ने बैंक खातों के विवरण, डिजिटल सबूत आदि खंगाले।
नागपुर से ठगी का धंधा चलने की सूचना पर दबिश दी गई। पता चला कि जयंत अपने सहयोगी अजय के साथ एक अन्य धोखाधड़ी केस में रांची जेल में बंद है। जिस पर कोर्ट से आरोपी वारंट बी लिया गया। एसएसपी ने बताया कि अजय को भी रांची जेल से लाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

