हजारीबाग:नाबालिग लड़की की हत्या मामले की जांच करने पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम, प्रशासन पर असहयोग करने का आरोप…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या मामले में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए हजारीबाग पहुंची। इस दौरान आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने प्रशासन पर जांच में पूर्ण तरीके से सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर आयोग को भेजा जाएगा।

हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है।आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने चिंता जाहिर करते हुए तीन सदस्यों की टीम को हजारीबाग जांच के लिए भेजा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जांच में प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। वह फिर से जांच करेंगी और सभी बिंदुओं पर मूल्यांकन करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर आयोग को सौंपेंगी।

आयोग की सदस्य ने बताया कि गांव जाने पर कोई भी पदाधिकारी नहीं मिले। सभी कोर्ट गए थे। पीड़ित परिवार और गांव वालों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास सिर्फ इतना है कि कोई बेकसूर व्यक्ति मामले में ना फंसे।

दरअसल, विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस की जांच में झाड़-फूंक और अंधविश्वास में नाबालिग लड़की की बलि देने की बात सामने आई है पुलिस के अनुसार मृतका की मां अपने बेटे के स्वास्थ्य लाभ को लेकर बेटी की बलि दी थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!