बोकारो: सीआईडी की टीम चास अंचल कार्यालय पहुँची और जमीन घोटले से जुड़े मामले में की जांच..
बोकारो।झारखण्ड सीआईडी टीम जमीन से जुड़े मामले की जांच करने के लिए गुरुवार को चास अंचल कार्यालय पहुंची। जानकारी मिलने पर अंचल कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया।कार्यालय में मौजूद कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।सभी कर्मचारी भागे-भागे अपने टेबुल पर पहुंचे।राँची से सीआईडी के डीएसपी नवल किशोर प्रसाद के नेतृत्व में सीआईडी की टीम ने चास अंचल कार्यालय पहुंचकर रजिस्टर टू की जांच की। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
मामला वर्ष 2019 का है और स्थगित जमाबंदी के स्थानांतरण और ऑनलाइन करने से जुड़ा है।वहीं जांच के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीआईडी के डीएसपी ने कहा कि मामले की फिलहाल जांच चल रही है इसलिए इस संबंध में बहुत विशेष जानकारी अभी नहीं दी जा सकती है। लेकिन उन्होंने बताया कि मामला बांधगोडा मौजा का है।
जानकारी के मुताबिक आर्यभट आवास सहयोग समिति के स्थगित जमाबंदी लगभग 5 एकड़ जमीन जिसमें वन विभाग की भी एक एकड़ 32 डिसमिल जमीन शामिल थी उसे गलत तरीके से ऑनलाइन किया गया था।इसी मामले में सीआईडी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी मामले की जांच के लिए सीआईडी की टीम गुरुवार को चास अंचल कार्यालय पहुंची है। हालांकि इस मामले में एसीबी की भी जांच जारी है।

