पलामू:चाय दुकानदार से रंगदारी और मारपीट के आरोप में दारोगा सस्पेंड…

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना में पदस्थापित एसआई नर्मदेश्वर सिंह को रंगदारी मांगने और चाय दुकानदार के साथ मारपीट के आरोप में निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है।एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, जपला-छत्तरपुर मुख्य मार्ग स्थित चाय दुकानदार शुभम पाठक एवं उनके स्टाफ के साथ कथित मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।आरोप है कि वर्दी के रौब में एसआई ने दुकानदार से अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और कार्रवाई की मांग तेज हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच की जिम्मेदारी हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब को सौंपी थी।जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से एसआई नर्मदेश्वर सिंह को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।

एसपी की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश गया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बना रहे

error: Content is protected !!