धनबाद:दिव्यांग युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार…

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकपत्थर गांव से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग (गूंगी) युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

घटना के बाद गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।इसी दौरान तीन आरोपियों में से एक, कीर्तन तुरी (22 वर्ष) को पकड़ लिया गया।ग्रामीणों ने उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे पुलिस को कार्रवाई में मदद मिली।

पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर बरवाअड्डा थाना में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें कीर्तन तुरी, आशीष मोदी (24 वर्ष, पकौड़ी बाजार बडाजमुआ) और संतोष कर्मकार (24 वर्ष, यादवपुर) शामिल हैं।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कीर्तन तुरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।वहीं, अन्य दो आरोपी आशीष मोदी और संतोष कर्मकार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

घटना के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

इस मामले पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!