पलामू:ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर कर दी हत्या..इलाके मचा हड़कंप..जांच में जुटी है पुलिस…
पलामू।झारखण्ड के पलामू में जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।यह घटना टाउन थाना क्षेत्र स्थित राजा साहेब बस सर्विस के ऑफिस में हुई है।गोलीबारी की इस घटना में गुड्डू खलीफा उर्फ मोहम्मद समीर खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक गुड्डू खलीफा मूल रूप से कुंड मोहल्ला का निवासी था।जिस समय अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया उसे समय गुड्डू राजा साहेब बस के ऑफिस में था।इसी दौरान तीन की संख्या में आए अपराधियों ने ऑफिस में छत के रास्ते से प्रवेश किया। जिसके बाद अपराधियों ने गुड्डू को तीन से चार गोली मारी। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। मृतक गुड्डू बैग के होलसेल के काम करता था।शहर के मुख्य इलाके में हुई इस वारदात से पूरे मेदिनीनगर में दहशत का माहौल है।देर रात हुई इस फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग सहम गए।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए बड़े आराम से फरार होने में सफल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शहर के बाहर निकलने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर जांच की लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हो गया।पुलिस अब अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।इधर शुक्रवार की सुबह से हत्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।
बताया जाता है कि मृतक जमीन कारोबार से भी जुड़ा था।मृतक की पहचान मेदिनीनगर के कांजी हाउस मोहल्ला निवासी समीर खलीफा उर्फ गुड्ड (36) के रूप में हुई है। घटना रात 10:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी अचानक पालिका बाजार के बरामदे में पहुंचे। उन्होंने समीर खलीफा को निशाना बनाते हुए सामने से उसके सिर में एक गोली मार दी।

