फ़िल्मी स्टाइल में शादी:न लग्न,न बाराती,न बैंड की धून,ना ही सात फेरे,घर से निकले और मंदिर पहुँचे,लड़के ने लड़की की मांग भरी और हो गई शादी

झारखण्ड न्यूज,राँची/चतरा।प्रेम किया तो डरना क्यों,आखिर प्यार ही तो किया है। न लग्न,न बाराती, न बैंड की धून,ना ही सात फेरे। बस घर से निकले और एक धार्मिक स्थल पहुंचे। लड़के ने लड़की की मांग भरी और हो गई शादी! जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी! ये कहावत मंगलवार को चरितार्थ हुई। एक प्रेमी युगल के फिल्मी स्टाइल में की गई शादी यहां चर्चा का विषय बना हुआ है। गिद्धौर गांव के प्रेमी युगल ने मंगलवार को शादी रचाई है। सदर प्रखंड के तपेज बाबा स्थित देव स्थान में प्रेमी युगल ने ईश्वर को साक्षी मान विवाह बंधन में बंध गए।

मिली जानकारी के अनुसार गिद्धौर गांव के उदय दांगी के 24 वर्षीय पुत्र आशीश कुमार व इसी गांव के अशोक दांगी की 22 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी ने प्रेम विवाह की। बच्चों के जिद के आगे दोनों तरफ के परिजनों ने भी इस विवाह की मंजूरी दे दी। आशीष संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग में बीए का छात्र है। वहीं युवती चतरा कालेज में बीए की छात्रा है। दोनों के बीच 7 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

मामले की जानकारी मिलने पर लड़का पक्ष से युवती पक्ष की तरफ विवाह का प्रस्ताव रखा गया। जिसे लड़की पक्ष के लोगों ने अस्वीकार कर दिया। जबकि युवती इसी लड़के से विवाह रचाने पर अड़ी थी। मंगलवार को दोनों ने घर से निकले व और तपेज बाबा परिसर में विवाह रचाया। विवाह के बाद युवक घर पहुंचा तो परिजन अवाक रह गए। बाद में परिजनों ने दोनों का स्वागत किया व अन्य रस्म अदायगी की।

बताया गया कि प्रेमिका ने माता-पिता के फैसले की दुहाई देते हुए प्रेमी से कहा कि उसकी शादी दूसरे लड़के के साथ तय कर दी गई है। फिर लड़के ने तुरंत ही मंदिर में विवाह करने के लिए एक शर्त रख दी। फिर दोनों ने चट मंगनी पट ब्‍याह रचा लिया।
प्रेमी जोड़े के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। ऐसे में दोनों ने बगैर किसी शुभ मुहूर्त का इंतजार किए शादी करने का फैसला कर लिया। फौरी शादी की बात तय होते ही दोनाें ने तपेज बाबा के मंदिर में आदर्श विवाह रचाया। शादी के बाद बेहद खुश दिख रहे प्रेमी आशीष अपनी पत्नी पूनम को लेकर सीधा अपने माता-पिता के घर पहुंचा और परिवार वालों को उनकी शादी के बारे में जानकारी दी।दोनो परिवार खुश है

साभार:-