बिग ब्रेकिंग: गोला थाना के कोरामबे से राँची के दर्जनों महिलाओं एवं युवतियों को ले जाया जा रहा गोवा,स्थानीय लोगों ने रोका,प्रशासन जांच में जुटी

महिलाओं एवं युवतियों को नहीं मालूम किस कारण उन्हें ले जाया जा रहा गोवा

राँची के अनगड़ा और सिल्ली के इलाके से लाए गए हैं लोग

रामगढ़। राँची जिला के सिल्ली और अनगड़ा से लगभग 45 महिलाओं और नाबालिक युवतियों को काम के नाम पर गोवा ले जाया जा रहा है। रामगढ़ जिला के गोला थाना क्षेत्र के कोरमबे गांव में सोमवार की शाम 6:45 बजे के लगभग लगभग 60 पुरुष महिलाओं को बोलेरो वाहन से लाकर जमा किया गया था। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को रात के समय महिलाओं और युवतियों को लगेज के साथ देख कर कुछ शक हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल इस बात की जानकारी गोला पुलिस को दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं एवं नाबालिक युवतियों से पूछताछ करने पर बताया कि उन्हें काम करने के लिए गांव से गोवा ले जाया जा रहा है। लेकिन उन्हें कौन ले जा रहा है। यह उन्हें मालूम नहीं है।

इस बात से स्थानीय लोगों का शक और बढ़ गया। लोगों ने बताया कि बोलेरो गाड़ी से 5-6 की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं को लाया जा रहा है। पुलिस को सूचना देने के स्थानीय पुलिस सभी को गोला थाना ले आई है। रात के अंधेरे में बस द्वारा गोवा ले जाने की बात लोगों को समझ में नहीं आई। तब इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस और मीडिया की दी।स्थानीय लोगों का मानना है कि नौकरी दिलाने के नाम पर दलाल किस्म के लोग इन लोगों को ले जा रहे हैं। लोगों का शक भी सही है।राँची जिला के सिल्ली और अनगढ़ा प्रखंड के लोगों को रामगढ़ के सुदूरवर्ती गांव में लाकर वहां से बस द्वारा बाहर भेजना कहां तक ठीक है।

जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम ।

रामगढ़ के उपायुक्त सन्दीप सिंह ने बताया कि प्रशासन को मामले की जानकारी मिलने के बाद सभी को गोला थाना लाया गया है। वहीं उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से 18 लड़के और 34 लड़कियों को पाया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।