कोरोना ब्रेकिंग: झारखण्ड में 1553 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, फिर हुई 12 संक्रमितों की मौत

राँची। झारखण्ड में कोरोना का बढ़त जारी है। अभी राज्य में कोरोना का आंकड़ा 52 हजार के पार हो गया। आज 07 सितंबर को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 1553 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आज 1366 की रिकवरी हुई है। और 12 लोगो की मौत हुई है

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 54 चतरा से 07 देवघर से 74 धनबाद से 34 दुमका से 20 पूर्वी सिंहभूम से 495 गढ़वा से 24 गिरिडीह 36 गोड्डा से 07 गुमला से 06 हजारीबाग से 100 जामताड़ा से 05 खूँटी से 26 कोडरमा से 23 लातेहार से 11 लोहरदगा से 10 पाकुड़ से 00 पलामू से 50 रामगढ़ से 134 राँची से 337 साहेबगंज से 08 सरायकेला से 15 सिमडेगा से 20 पश्चिम सिंहभूम से 57 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 52620 है, सक्रिय केस 14588 है, ठीक 37550 हुए हैं और मौत 482 हुई है।

राँची से आज 337 पॉजिटिव मिला है वहीं 286 रिकवरी हुई है। वहीं तीन कि मौत हुई है। संक्रमित मरीजों की पुष्टि डोरंडा, धुर्वा, हरमू, रातू रोड, मोरहाबादी, कांटा टोली, बरियातू और हटिया से हुई है।

आज कोरोना से मौत हुई है 12, जिसमें चाईबासा 1, राँची 3, जमशेदपुर 6, देवघर 1, सरायकेला 1 है।