Corona in Jharkhand:राज्य में आज 181 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं,जिसमें राँची से 81 शामिल हैं,राज्य में अब एक्टिव केस 1965 हैं।

राँची।झारखण्ड के कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।लेकिन लापरवाही से कोरोना अभी भी फैलता ही जा रहा है।वहीं राजधानी राँची में कोरोना मरीज की संख्या लगातार आ रहे हैं।आज तक राज्य में कोरोना का आंकड़ा 109332 है।आज 01 दिसम्बर को 09 बजे तक झारखण्ड में 181 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 227 की रिकवरी हुई हैं।और पाँच की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 81 बोकारो से 7, देवघर से 3,चतरा 5 धनबाद से 7 दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 18, गढ़वा से 3, गिरीडीह से 1,गोड्डा 1,गुमला 2,हजारीबाग से 5,जामताड़ा से 3,खूँटी 0,कोडरमा 1,लातेहार से 0, लोहरदगा से 8,पाकुड़ से 0, पलामू से 8, रामगढ़ से 3, साहिबगंज से 0, सराईकेला से 2, सिमडेगा से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 14, राज्य में कुल आंकड़े 109332 हुए।

झारखण्ड में 109332 पोजिटिव केस, 1965 सक्रिय केस, 106398 ठीक, 969 मौतें शामिल।आज कोरोना से 5 मरीज की मौत।

राँची से आज कुल 81पॉजिटिव मिला है वहीं 93 रिकवरी हुई है।वहीं एक्टिव केस राँची में 734 है।