हुल दिवस पर मची चीख-पुकार: सरकारी अफसर की हत्या से कांपा रामगढ़ का बालसेग्रा गांव…चार हिरासत में..

​​रामगढ़/गिरिडीह।झारखण्ड के प्रशासनिक महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की उनके ही पैतृक गांव में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। सरकारी छुट्टी के दिन जिस जमीन के टुकड़े को देखने वो अपने गांव पहुंचे थे, वही जमीन उनकी मौत का कुआं बन गई।
​खून से लथपथ लाश को देखकर पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और सनसनी फैल गई है।

खून से लाल हुआ ‘हुल दिवस’:क्या है पूरी वारदात?

​सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ‘हुल दिवस’ की छुट्टी का मौका पाकर अपने घर, रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र स्थित बालसेग्रा गांव आए हुए थे। मंगलवार की सुबह वो गांव में ही मौजूद एक विवादित जमीन पर अकेले गए थे।

​चश्मदीदों और सूत्रों के मुताबिक जमीन पर पहुंचते ही वहां पहले से घात लगाए बैठे विरोधियों के साथ उनकी तीखी बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि लाठी-डंडों के बाद सीधे पत्थरों से हमला बोल दिया गया। सब-रजिस्ट्रार पर तब तक पत्थरों से वार किया गया, जब तक कि उनके शरीर की हरकतें बंद नहीं हो गईं। बालेश्वर पटेल ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

पुलिस ने एक महिला समेत 4 दबोचे गए

​इस हाई-प्रोफाइल मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मांडू थाना पुलिस लाव-लश्कर के साथ फौरन मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लिया।
​रामगढ़ पुलिस ने इस मामले में बिजली की फुर्ती दिखाते हुए अब तक एक महिला समेत चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की कई टीमें इस वक्त हत्यारों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

अपनों की हैवानियत का शिकार हुए अधिकारी

​शुरुआती जांच में जो बात निकलकर सामने आ रही है, वो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। यह पूरा विवाद आपसी और पारिवारिक जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है। यानी, जिन लोगों पर बालेश्वर पटेल को पाल-पोसकर बड़ा करने या साथ निभाने का हक था, उन्हीं के बीच से उठे हाथों ने एक सरकारी अधिकारी की जान ले ली।

इधर पुलिस ने कहा कि ​आरोपियों की पहचान कर ली गई है। चार लोग हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर सभी हत्यारे जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

error: Content is protected !!