पलामू के केल्हार जंगल से युवती का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी..जांच में जुटी है पुलिस..

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के केल्हार जंगल से अज्ञात युवती का शव अधजला बरामद किया है।पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया है।फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है। घटना सोमवार के देर रात की बतायी जाती है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि सूचना मिली कि केल्हार जंगल में अधजला एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है। शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया है।लेकिन अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो पायी है. थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।घटनास्थल का इलाका पलामू व गढ़वा के बॉर्डर है।उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है।कहा कि सिर्फ चूड़ी से पहचान किया जा रहा है कि महिला का शव है।

