Ranchi:अश्लील फोटो और वीडियो बना दो महिलाएं कर रही है एक महिला को ब्लैकमेल,डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज….

राँची।राजधानी राँची में अश्लील फोटो बना दो महिलाएं एक अन्य महिला को ब्लैक मेल कर रही है। इस संबंध में हिनू की रहने वाली एक महिला ने डोरंडा थाना में दो महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि डोरंडा रिसालदार नगर की रहने वाली दो महिलाओं ने उसकी की अश्लील तस्वीर और वीडियो बना ली है। अब दोनों उसे जबरन अपनी बात मनवाने के लिए ब्लैक मेल कर रही है। दोनों महिलाएं उसपर जबरन एक व्यक्ति को झूठे आरोप में फंसाने का दबाव बना रही है। यह भी धमकी दे रही है कि अगर दोनों की बात उसने नहीं मानी तो वे उसकी अश्लील तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। महिला ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में लिखा है कि उनकी ब्लैकमेलिंग से वह इतनी तंग आ गई है कि वह कभी भी आत्महत्या कर सकती है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।