राँची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने काटा खुद गला,इलाज के दौरान मौत…

राँची।बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में एक कैदी ने धारदार वस्तु से खुद का गला काट लिया।यह घटना बुधवार को हुई है,जहां रहमतुल्लाह अंसारी नाम का एक कैदी ने जेल परिसर में अपना गला काट लिया। इसके बाद आनन फानन में उसे जेल प्रशासन के द्वारा बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।वहीं परिजनों ने जेल में हत्या करने का आरोप लगाया है।

जेल प्रशासन की तरफ से पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि लगभग 20 साल का कैदी रहमतुल्लाह अंसारी ने टीन से बने पत्तर से अपना गला काट लिया। जिससे वह बेहतर घायल हो गया। जेल अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।रहमतुल्लाह राँची के कांके थाना क्षेत्र के हुसीर बस्ती का रहनेवाला था। यह आत्महत्या है या कुछ और,इस बिन्दु पर खेलगांव थाना पुलिस तहकीकात कर रही है। परिजनों का इल्जाम है कि रहमतुल्लाह की गला काटकर हत्या की गई है।

वहीं, राँची सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी रविनंदन कुमार सिन्हा उर्फ रवि की डेड बॉडी वार्ड के अंदर मिली।बताया जाता है कि आज सुबह वार्ड खोले जाने के बाद बेसुध पड़े रवि कुमार को जगाया गया, पर वह नहीं जागा। बहुत झकझोरने के बाद भी वह अचेत रहा। जेल के डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना आज भोर 5 बजकर 55 मिनट पर हुई। इस संबंध में राँची के खेलगांव थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। सजायाफ्ता रवि पटना के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के सत्यम शिवम नॉर्थ पटेल नगर का रहनेवाला था। उसकी उम्र लगभग 60 साल थी।

2 महीने पहले भी एक कैदी ने गला काटकर किया था आत्महत्या का प्रयास

बता दें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बीते 13 जुलाई को बंद एक कैदी ने अपना गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में जेल में बंद जवाहर लाल बानरा ने नाई के अस्तुरा के खुद का गला रेत लिया था।