महिला ने एक वर्ष के बेटे के साथ पत्थर खदान में कूदकर जान दे दी…..

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के छतरपुर शहर क्षेत्र के निकट स्थित बगइया झाडु टोला की एक विवाहिता ने एक वर्ष के पुत्र के साथ पत्थर खदान में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा है। छतरपुर के थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में महिला पत्थर खदान में अपने बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली है। हालांकि विवाहिता के मायके वालो का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है।विवाहिता के मायके वाले थाने आवेदन देने की बात कही है।

बताया जाता है कि बुधवार को सुबह यह मामला तब सामने आया जब घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित पत्थर खदान में शौच करने के लिए गए लोगों ने देखा कि बच्चे का शव पानी में उपलाया है और किसी महिला का चप्पल किनारे पर पड़ा है। गांव के लोग जब शव निकाला तब पता चला कि सुधीर यादव की पत्नी कुशमी देवी और एक वर्षीय बच्चा आदित्य का शव है। गांव वालों ने इसकी तत्काल सूचना स्थानीय मुखिया को दी, मुखिया ने सूचना थाने को दी।

स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद विवाहिता के शव को बाहर निकल गया। सुधीर यादव हाईवा चालक है। तीन वर्ष पहले छतरपुर के ही सलईया गांव में सुधीर की शादी नागदेव यादव के घर में की गई थी। तीन माह पहले विवाहिता अपने बच्चे के साथ झाड़ फूक करवाने के लिए मायके गई थी।इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। वहां से लौटने के बाद नागदेव यादव अपने बेटी के साथ बगईया आया था। बातचीत के दौरान झड़प में सुधीर के साले का हाथ फैक्चर कर गया था तब से दोनों परिवार में विवाद चल रहा था और सुधीर भी पत्नी को मायके जाने से रोक रखा था।