Ranchi:आईपीएस प्रिया दुबे के पति सन्तोष कुमार दुबे की राँची और दिल्ली की 1.46 करोड़ की सम्पति को ईडी ने अटैच किया

राँची।झारखण्ड कैडर की आईपीएस प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे की संपत्ति को ईडी अटैच कर लिया है। ईडी ने कार्रवाई करते हुए 1.46 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। इनमें राँची में तीन फ्लैट और दिल्ली में प्लॉट शामिल हैं।प्रिया दुबे वर्तमान में झारखण्ड पुलिस की आईजी प्रशिक्षण के पद पर हैं।और उनके पति संतोष कुमार दूबे आरपीएफ डीआईजी के पद पर हैं। ईडी ने सीबीआई में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज केस के आधार पर यह कार्रवाई की।इसमें ईडी ने अलग से मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच करते हुए भी कार्रवाई की है।

बता दें सीबीआई ने 10 जुलाई 2013 को प्रिया दुबे के पति आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष कुमार दुबे और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।सीबीआई ने प्रिया दुबे और संतोष कुमार दुबे के द्वारा साल 1998 से 2013 के बीच अर्जित सैलरी और अन्य स्रोतों से होने वाले आय की जानकारी जुटायी थी।जांच में यह बात आयी कि अपने ज्ञात स्रोत से 1 करोड़ 57 लाख 27 हजार की आय दोनों ने की थी,लेकिन उनके पास से 2.65 करोड़ की संपत्ति मिली। सीबीआई ने पाया था कि दोनों पदाधिकारियों ने पद पर रहते हुए अपने आय से 1.48 करोड़ अधिक की अर्जित की है।सीबीआई ने जांच में पाया था कि भ्रष्ट और गलत तरीकों से यह आमदनी की गई है।सीबीआई की जांच में आये तथ्यों के आधार पर सीबीआई ने इस मामले में मनी लाउंड्रिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

सीबीआई ने इस मामले में साल 2013 में संथाल परगना प्रक्षेत्र की तत्कालीन डीआईजी प्रिया दुबे के दुमका स्थित कार्यालय, आवास और राँची में अशोक नगर स्थित आवास पर छापेमारी की थी।सीबीआई ने तीन घंटे तक उनके आवास और कार्यालय को खंगाला था।यह छापेमारी उनके पति आईपीएस अफसर संतोष दुबे के कारण हुई। संतोष के खिलाफ बिहार में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है।