#CORONA BREAKING:झारखण्ड में 371 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि आज अभीतक हुई है,राँची से 123 मिला है,राज्य का आंकड़ा…

राँची।झारखण्ड में कोरोना का बढ़त जारी है।आज 02 अगस्त रात 10 बजे तक राज्य में 371कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है।जिसमें राँची से फिर 123 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।371 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई जिसमें राँची से 123, बोकारो से 9, धनबाद से 7, पूर्वी सिंहभूम से 48, गढ़वा से 2, गिरीडीह से 20, हजारीबाग से 11, कोडरमा से 56, लातेहार से 16, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 4, पलामू से 3, रामगढ़ से 8, साहेबगंज से 6, सराईकेला से 19, सिमडेगा से 31, पश्चिमी सिंहभूम से 6 राज्य में कुल आंकड़े 12559 हुआ है।

झारखण्ड में 12559 पोजिटिव केस, 7759 सक्रिय केस, 4682 ठीक, 118 मौतें शामिल।

राँची में सीएमओ में 17 लोग कोरोना पॉजिटीव मिले है।वहीं अब शहर के कई इलाको में कोरोना ने जबरदस्त तरीके से दस्तक दी है।

बता दें 01अगस्त को 822 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें राँची से 140, बोकारो से 5, चतरा से 3, देवघर से 162, धनबाद से 77, दुमका से 18, पूर्वी सिंहभूम से 87, गढ़वा से 28, गिरीडीह से 28, गोड्डा से 15, गुमला से 18, हजारीबाग से 32, जामताड़ा से 15, खूंटी से 32, कोडरमा से 34, पाकुड़ से 1, पलामू से 1, रामगढ़ से 38, साहेबगंज से 26, सराईकेला से 40, पश्चिमी सिंहभूम से 22, राज्य में कुल आंकड़े 12188 हो गया है।झारखण्ड में 12188 पोजिटिव केस, 7560 सक्रिय केस, 4513 ठीक, 115 मौतें शामिल।