पलामू:कथित प्रेमी की पिटाई का वायरल वीडियो मामले में नया मोड़,प्रेमी और उसके तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था,लड़की का दावा युवक के परिजन ने ही युवक को पेड़ से लटकाकर पीटा था

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के नीलांबर-पितांबरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव में कथित प्रेमी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कहानी में नया मोड़ आ गया है। युवक की प्रेमिका ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है कि प्रेमी और उसके 3 दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामला 13 दिसंबर का है। बताया जा रहा है कि कथित प्रेमी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था।इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही चारो आरोपियों को पकड़ लिया था। लड़की का दावा है कि युवक के परिवार के लोगों ने ही उसे सजा के तौर पर पेड़ से लटकाकर पीटा था। इसमें लड़की के परिवार के लोगों का कोई हाथ नहीं था। फिलहाल लड़की का भाई इस मामले में गिरफ्तार है।

बताया गया कि सामूहिक दुष्कर्म का आरोप खुश्तर अंसारी उर्फ रहमान राजा पिता असगर अंसारी रिजवान अंसारी पिता मुमताज अंसारी 22 अरबाज अंसारी पिता जमालुद्दीन अंसारी उम्र 20 वर्ष तथा शहादत अंसारी उम्र 21 वर्ष पिता हुसैन अंसारी पर लगा है। तीन लड़के ग्राम झाबर थाना सतबरवा के रहने हैं वहीं चौथा लड़का ग्राम ताबर का निवासी है।

इधर नाबालिग की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि खुश्तर अंसारी उर्फ अरमान राजा साथ उसका प्रेम संबंध था। विवाह का प्रलोभन देकर युवक ने उसके साथ दो से तीन बार अवैध संबंध बनाया। गत 14 नवंबर को लड़की की माँ व भाई किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने चले गए थे। इसके बाद युवक उनके घर आया। उसके साथ नाजायज संबंध बनाया। इस दौरान इसकी वीडियो तैयार की। कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खिंच लीं। लड़की का दावा है कि इसी वीडियो व तस्वीरों के आधार पर युवक उसे कुछ दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था।और गत 13 दिसंबर को दोबारा युवक ने फोन उसे मिलने के लिए बुलाया। कहा कि अगर वह नहीं आई तो उसकी वीडियो व तस्वीर वह सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। लड़की डर के मारे मिलने चली गई। इसी दौरान लड़का उसे पास के ही एक सुनसान जगह पर ले गया। यहां युवक के 3 दोस्त पहले से मौजूद थे। लड़की ने वहां से निकलने का प्रयास किया। वह सफल नहीं हो सकी। चारो युवकों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई। लड़की का दावा है कि जब होश में आई तो वहां गांव के लोग जमा थे। चारों लड़के पकड़ लिए गए थे। गांव के लोग उनसे पूछताछ कर रहे थे। इसके बाद इन सब के अभिभावकों को बुलाया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद खुश्तर उर्फ राजा अरमान के चाचा भी पहुंचे।उन्होंने इस गलती के लिए अपने भतीजे को रस्सी से बांध कर लटकाया। इसके बाद उसकी पिटाई की।वहीं पीड़िता लड़की का दावा है कि इस मामले में उसे अब तक इंसाफ नहीं मिला है। लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद नीलांबर पितांबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।वहीं पुलिस ने इस मामले में लड़की के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी गौतम राय ने कहा कि लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।